टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मुकाबले में इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराकर टूर्नामेंट के सुपर-8 स्टेज के लिए क्वालिफाई कर लिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में इंग्लिश टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाए थे जिसके जवाब में इटली की टीम 20 ओवर खेलने के बाद सिर्फ 178 रन ही बना पाई और इंग्लैंड ने ये मैच 24 रनों से जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के मिले जुले प्रदर्शन के बाद इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवरों में 202 रन बनाने में सफल रही। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन विल जैक्स (53) ने बनाए। हालांकि, इंग्लैंड की शुरुआत काफी खराब रही और जोस बटलर सिर्फ 3 के स्कोेर पर आउट हो गए। इसके बाद फिल सॉल्ट ने आउट होने से पहले तेजी से 28 रन बनाए जबकि जेकब बेथल ने भी 23 रनों का योगदान दिया।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए टॉम बैंटन (30), सैम करन (25), विल जैक्स (53*) और जेमी ओवर्टन ने भी 15 रनों का योगदान दिया जिसके चलते इंग्लिश टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाने में सफल रही। इटली के लिए ग्रांट स्टुअर्ट और क्रिशन कलुगामागे ने 2-2 विकेट लिए। एक बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इटली की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ही ओवर में जोफ्रा आर्चर ने इटली को दो झटके दे डाले।

ऐसा लग रहा था कि इटली ये मैच आसानी से हार जाएगा लेकिन तभी ओपनर जस्टिन मोस्का (43) ने बेन मैनेंटी (60) के साथ मिलकर एक तूफानी अर्द्धशतकीय साझेदारी कर डाली जिससे इटली की टीम मैच में वापस आ गई लेकिन इस साझेदारी और खासकर बेन मैनेंटी के आउट होते ही इटली की टीम फिर से बैकफुट पर आ गई। ये वो पल था जब इंग्लैंड मैच को आसानी से जीतता नजर आ रहा था लेकिन ग्रांट स्टीवर्ट (45) ने ऐसी जबरदस्त हिटिंग की जिसने इटली को फिर से मैच में ला खड़ा किया लेकिन 19वें ओवर में उनके आउट होते ही इटली की उम्मीदें खत्म हो गईं और पूरी टीम 178 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड के लिए सबसे सैम करन और जेमी ओवर्टन ने 3-3 विकेट लिए और उनके अलावा जोफ्रा आर्चर ने भी 2 विकेट लिए। इस 24 रन की जीत के साथ ही इंग्लिश टीम सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है और उनके ग्रुप से वेस्टइंडीज पहले ही सुपर-8 के लिए क्वालिफाई कर चुका है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार