भारत ने यहां मोटेरा के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में करीब 50 हजार दर्शकों की मौजूदगी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को चायकाल तक 81 रनों पर इंग्लैंड के चार विकेट गिराकर इस डे-नाइट टेस्ट मैच में अपनी ड्रीम शुरूआत की। इंग्लैंड की पहली पारी में चायकाल के समय बेन स्टोक्स 19 गेंदों पर एक चौके की बदौलत छह रन और ओली पोप आठ गेंदों पर एक रन बनाकर नाबाद लौटे।

Advertisement

भारत की ओर से अक्षर पटेल ने दो और अपना 100वां टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज ईशांत तथा रविचंद्रन अश्विन ने एक-एक विकेट लिए हैं।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और मेहमान टीम की शुरूआत सही नहीं रही।

इंग्लैंड ने अपने दो रन के स्कोर पर ही अपना पहला विकेट गंवा दिया। डॉमिनकी सिब्ले सात गेंद खेलने के बावजूद खाता नहीं खोल पाए और ईशांत की गेंद पर स्लिप में रोहित को कैच दे बैठे।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो भी टीम के 27 के स्कोर पर दूसरे बल्लेबाज के रूप में पवेलियन लौट गए। बेयरस्टो भी अपना खाता नहीं खोल पाए और नौ गेंदों का सामना करने के बाद अक्षर की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

 
Advertisement

इसके बाद हालांकि रूट और क्रॉली ने तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी करके इंग्लैंड को थोड़ी मजबूती दी। लेकिन लंबी होती जा रही इस साझेदारी को अनुभवी आफ स्पिनर अश्विन ने रूट को आउट करके तोड़ा।

रूट भारतीय गेंदबाज अश्विन की गेंद को समझ नहीं पाए और पगबाधा आउट हो गए। आउट होने के बाद रूट ने डीआरएस लिया, जोकि उनके खिलाफ ही गया और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। रूट ने 37 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए।

कप्तान रूट के आउट होने के कुछ देर बाद ही क्रॉली का धैर्य भी जवाब दे दिया और वह भी आउट हो गए। क्रॉली टीम के 80 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में चलते बने। क्रॉली को अक्षर ने पगबाधा किया। क्रॉली ने 84 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 53 रनों का योगदान दिया और अपने करियर का चौथा अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

क्रॉली के आउट होने के बाद स्टोक्स और ओली पोप ने चायकाल तक इंग्लैंड को और कोई नुकसान नहीं होने दिया। 
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार