10 सितंबर। चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 185 रनों से हार मिली। इस हार के साथ ही इंग्लैंड पर सीरीज हारने का खतरा मंडराने लगा है। इस समय ऑस्ट्रेलियाई टीम 2 टेस्ट मैच जीतकर सीरीज में 2- 1 से आगे निकल गई है।

Advertisement

एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच गुरूवार से ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम पांचवां टेस्ट मैच जीतने की हर संभव कोशिश करेगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपनी 13 सदस्यी टीम की घोषणा कर दी है।

Advertisement

आपको बता दें कि इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए अपनी टीम में वैसे कोई बदलाव नहीं किए हैं लेकिन इन 13 खिलाड़ियों में से किसे प्लेइंग XI में मौका मिलेगा ये देखने वाली बात होगी।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम

जो रूट (c), जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर, सैम कुरैन, जो डेनली, जैक लीच, क्रेग ओवरटन, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार