भारत - इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 3 नाम चौंकाने वाले

Updated: Tue, Nov 30 -0001 00:00 IST
भारत - इंग्लैंड वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज, 3 नाम चौंकाने वाले Images (Twitter)

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 12 जुलाई 2018 को नॉटिंघम के मैदान पर खेला जाएगा। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच कई यादगार सीरीज हुई है और उसमें कई रिकार्ड्स बने हैं।

ऐसे में आइए जानते है भारत हुए इंग्लैंड के बीच हुए अब तक के सभी वनडे मैचों में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों के बारे में।

 

महेंद्र सिंह धोनी 

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक भारत और  इंग्लैंड के बीच खेले गए सभी वनडे मुकाबले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।

धोनी ने 44 मैचों की 41 पारियों में इंग्लैंड खिलाफ कुल 33 छक्के लगाकर इस मामले में पहले नंबर पर हैं।

 

युवराज सिंह 

युवराज सिंह कई वर्षो से भारतीय टीम के अहम अंग रहे हैं और उन्होंने भारत के तरफ से इंग्लैंड के खिलाफ कई बेजोड़ पारियां खेली है।

युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 37 वनडे मुकाबले खेले और इस दौरान 36 पारियों में कुल 29 छक्के जमाए हैं। 

 

सुरेश रैना

भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के छोटे प्रारूप  में अहम योगदान देने वाले बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज सुरेश रैना इंग्लैंड खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ियों में तीसरे पायदान पर हैं। 

सुरेश रैना ने इंग्लैंड के विरुद्ध 34 मैचों की 30 पारियों में कुल 25 छक्के लगाए हैं।

 

एंड्रू फ़्लिंटॉफ़

वर्ल्ड क्रिकेट इतिहास के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक एंड्रू फ़्लिंटॉफ़ ने भारत के खिलाफ अपने वनडे करियर में कुल 30 मैच खेले जिसमें 27 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 24 छक्के जमाए हैं।

 

सौरव गांगुली

इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर और भारत के सफल कप्तानों में से एक सौरव गांगुली शामिल हैं। सौरव ने 26 मैचों की 26 पारियों में इंग्लैंड के खिलाफ कुल 20 छक्के जमाने का कारनामा कर चुके हैं।   

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें