आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का 13वां मैच कल डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। अफगानिस्तान टूर्नामेंट में अपना खाता खोलने  से उतरेगा। अफगान टीम को अपने पहले दो मैचों में करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इंग्लैंड ने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से हारने के बाद बांग्लादेश के खिलाफ जीत के साथ वापसी की। 

Advertisement

हेड टू हेड: ENG vs AFG

Advertisement

दोनों टीमों का इससे पहले वनडे में सिर्फ दो बार मुकाबला हुआ हैं और दोनों ही मैच पिछले दो वर्ल्ड कप में हुए है। पहला मैच 2015 के वर्ल्ड कप में हुआ था जिसे इंग्लैंड ने 9 विकेट से जीत लिया था। वहीं 2019 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने 150 रन से जीत हासिल की थी। 

टीम न्यूज: ENG vs AFG

इंग्लैंड (ENG)

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और डेविड मलान लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे है। मलान ने तो पिछले मैच शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में एक बार टीम को उम्मीद होगी कि ये दोनों बल्लेबाज अच्छी शुरुआत दे। जो रुट ने लगातार दो मैचों में अर्धशतकीय पारियां खेलकर अपना दम दिखाया है। टीम की एकमात्र चिंता का कारण मिडिल आर्डर का रन न बनाना है।

Advertisement

कप्तान जोस बटलर और लियाम लिविंगस्टोन दोनों ही अभी तक फेल रहे है। अफगानिस्तान के खिलाफ ये दोनों चाहेंगे कि बल्ले से रन बनाये। चोट के कारण शुरुआती दोनों मैचों में नहीं खेलने वाले अनुभवी बेन स्टोक्स की वापसी हुई है जिससे टीम को मजबूती मिली है। गेंदबाजी की जिम्मेदारी सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड और रीस टोप्ले पर होगी। 

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टोप्ले। 

अफगानिस्तान (AFG)

Advertisement

अफगानिस्तान को अगर इंग्लैंड को हराना है तो बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने ही बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। इन दोनों के अलावा अन्य बल्लेबाजों को भी रन बनाने होंगे। राशिद खान अभी तक लय में नहीं दिखाई दिए है। उन्होंने अपने पिछले छह वनडे मैचों में केवल छह विकेट लिए है, जबकि उनकी इकोनॉमी छह से अधिक रही है। ऐसे में उनसे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक और फजलहक फारूकी को भी लय में आना होगा। 

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी।

ENG vs AFG मैच डिटेल्स

Advertisement

स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दिनांक और समय: 15 अक्टूबर दोपहर 02:00 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी प्लस हॉटस्टार
टीवी: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 

पिच रिपोर्ट: ENG vs AFG

Also Read: Live Score

Advertisement

इस पिच पर खेले गए शुरूआती दोनों मैच हाई स्कोरिंग रहे है। साउथ अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 428/5 रन का स्कोर बनाया था। हालांकि बीच के ओवरों में स्पिनरों को भी मदद मिली। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार