England vs India 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इस साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर 3-1 से शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड की टीम भारत की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर इंग्लैंड कें गेंदबाजों की नजर होगी जिन्होंने उनके खिलाफ भारत दौरे पर चार मैचों में 270 रन बनाए थे।

Advertisement

जेम्स एंडरसन की गेंद पर ऋषभ पंत द्वारा खेला गया रिवर्स स्वीप उस सीरीज के मुख्य आकर्षणों में से एक रहा था। ऋषभ पंत के इस शॉट पर अब जेम्स एंडरसन ने रिएक्ट किया है। जेम्स एंडरसन ने कहा है कि सौरव गांगुली द्वारा कभी ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की जाती जैसा पंत ने किया था।

Advertisement

मीडिया से मुखातिब होते हुए जेम्स एंडरसन ने कहा, ' एक उदाहरण के रूप में ऋषभ पंत को देखें, भारत के पिछले दौरे में मुझे एक नई गेंद से रिवर्स स्वीप करना आपने कभी सौरव गांगुली को ऐसा करते नहीं देखा। इसलिए, यह कुछ ऐसा है जो देखने में रोमांचक है, गेंदबाजों के लिए भी यह एक अलग चुनौती है जब आपको इस तरह का खिलाड़ी मिलता है जो टेस्ट क्रिकेट में असाधारण शॉट खेलने से नहीं डरता है।'

जेम्स एंडरसन ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि घर पर दर्शक के लिए यह देखना बहुत अच्छा है। मुझे लगता है कि आईपीएल जनरेशन के खिलाड़ी, निश्चित रूप से एक और अधिक निडर दृष्टिकोण के साथ खेलते हैं, किसी भी प्रारूप में किसी भी शॉट को खेलने से वह नहीं डरते।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार