England vs India: द ओवल में भारत के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा द्वारा गेंदबाजी करने का फैसला करने के बाद इंग्लैंड की हालत पतली हो गई। मेजबान टीम ने पहले छह ओवरों में जेसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स और जॉनी बेयरस्टो का विकेट खो दिया वहीं इंग्लैंड के टॉप के 3 बैटर तो डक पर आउट हो गए। टीम इंडिया के गेंदबाज तो छाए रहे लेकिन, इन सबके बीच टीम इंडिया के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी मेला लूट लिया।

Advertisement

सबसे पहले मोहम्मद शमी ने स्टोक्स को राउंड द विकेट से एक शानदार निप-बैक गेंद से आउट किया जिसपर गेंद को बल्ले के अंदर का किनारा मिला और ऋषभ पंत ने अपने दाहिने हाथ से शानदार ढंग से कैच लपक लिया।

Advertisement

कुछ ओवर बाद पंत ने फिर से जलवा दिखाया क्योंकि बेयरस्टो बुमराह की लेंथ गेंद को खेलने में पूरी तरह से चूक गए थे। बेयरस्टो के बल्ले का एक बाहरी किनारा निकला और कीपर ऋषभ पंत ने एक और एक हाथ से कैच लपकने के लिए अपने दाहिने ओर गोता लगाया और शानदार कैच लपक लिया।

बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा का ये फैसला सही साबित हुआ और इंग्लैंड के बल्लेबाजी ताश के पत्ते की तरह ढह गई। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने महज 67 रन के स्कोर पर 7 विकेट गंवा दिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने 4 और मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटका है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार