England vs India Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। पहला मैच शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं, ऐसे में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।

Advertisement

नेट्स में बल्लेबाजी करते समय पैड पहनना सामान्य बात है, लेकिन गेंदबाजों को दौड़ते और गेंदबाजी करते समय पैड में देखना एक असामान्य दृश्य है। जसप्रीत बुमराह को नेट्स में बल्लेबाजी पैड पहनकर गेंदबाजी करते हुए देखा गया और वह ऐसा करने में सहज भी नजर आ रहे थे। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को इस अनोखे अंदाज में देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, 'मुझे भी ऐसा सस्ता नशा चाहिए।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'बस यही रह गया था देखने को।' एक ने लिखा, 'बुमराह को ऐसा लग रहा होगा कि जल्दी जल्दी बॉलिंग कर लेता हूं फिर बैटिंग भी तो करना है।' वहीं अन्य यूजर भी जसप्रीत बुमराह की इस तस्वीर पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement

बता दें कि जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड दौरे का पिछला अनुभव भी है, जो बेशक इस बार उनके लिए काम आने वाला है। सीम और स्विंग कंडिशन में बुमराह इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खासा परेशान कर सकते हैं। बुमराह अगर शुरुआत में टीम इंडिया के लिए विकेट निकालते हैं तो फिर भारत के स्पिनरों को भी इससे फायदा मिल सकता है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार