England vs India Test Series: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा कमेंटेटर माइकल वॉन सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। माइकल वॉन इंडियन क्रिकेट टीम के फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं और आए दिन कोई ना कोई ट्वीट या पोस्ट शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच से ठीक पहले माइकल वॉन ने एक मजेदार पोस्ट शेयर किया है।

Advertisement

माइकल वॉन ने एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उन्होंने एडिटिंग के माध्यम से हरी-भरी पिच बनाई है और लिखा है, 'इंतजार नहीं हो रहा टेस्ट सीरीज के शुरू होने का। मजेदार सीरीज होगी।' माइकल वॉन ने अपने इस फनी ट्वीट से यह बताने की कोशिश की है कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ हरी पिच मिलेगी जिसपर उन्हें दिक्कत हो सकती है।

Advertisement

वहीं माइकल वॉन के इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर आपको लगता है कि यह भारतीयों के लिए डराने वाला है .... आपको कोच सेशन के लिए अपॉइंटमेंट लेने की आवश्यकता है।' एक ने लिखा, 'वसीम जाफर प्लीज इसकी मदद करो थोड़ी।'

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 4 अगस्त से शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है। पहला मैच शुरू होने में सिर्फ दो दिन बाकी हैं और सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल चोटिल होकर पहले टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार