England vs New Zealand: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के 39 साल के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) कीवी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे। जहां पहली पारी में जेम्स एंडरसन ने 4 विकेट झटके वहीं दूसरी पारी के दौरान भी उनका जलवा कायम रहा। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के दौरान उन्होंने कीवी बल्लेबाज विल यंग को अनप्लेयबल गेंद फेंकी थी।

Advertisement

तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जेम्स एंडरसन ने विल यंग को गच्चा दे दिया। विल यंग को ना चाहते हुए भी जेम्स एंडरसन की इस गेंद पर बल्ला लगाना पड़ा। ऑफ स्टंप के ठीक बाहर आउटस्विंगर गेंद और विल यंग के बल्ले का बाहरी किनारा गेंद पर लग गया।

Advertisement

विल यंग ने महज 1 रन बनाए। इससे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन जेम्स एंडरसन ने अपने पहले ही स्पेल में गजब की गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। जेम्स एंडरसन के सामने कीवी पूरी तरह से बेबस नजर आए और अपने पहले ही स्पैल में एंडरसन ने कहर ढा दिया। जेम्स एंडरसन ने अपने पहले स्पैल में 6 ओवर फेंके जिसमें 5 मेडन 4 रन 2 विकेट शामिल थे। 

उम्र के इस पड़ाव पर एंडरसन जिस तरह से गेंदबाजी कर रहे हैं उसको देखकर लगता है कि न्यूजीलैंड के लिए आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है। वहीं अगर मैच की बात करें तो खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए हैं। इससे पहले इंग्लैंड टीम की पहली पारी 141 रनों पर सिमट गई थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार