England vs New Zealand: जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) और जैमी ओवरटन (Jamie Overton) की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लीड्स में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए लिए हैं। इंग्लैंड अभी भी पहली पारी में 65 रन पीछे है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बेयरस्टो और ओवरटन नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

दूसरे दिन न्यूजीलैंड 5 विकेट के नुकसान पर 225 रनों से आगे खेलने उतरी थी। इसके बाद डेरिल मिचेल ने इस सीरीज का अपना तीसरा शतक जड़ा,वहीं टॉम ब्लंडल ने भी अर्धशतक बनाया। दोनों ने मिलकर छठे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। मिचेल ने 228 गेंदों में 109 रन बनाए, वहीं ब्लंडल ने 122 गेंदों में  55 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 329 रन बनाए। 

इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जैक लीच ने पांच विकेट,स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन विकेट, मैथ्यू पॉट्स-जैमी ओवरटन ने एक-एक विकेट चटकाया।

इसके जवाब इंग्लैंड की शुरूआत बहुत खराब रही और 55 रन के कुल स्कोर पर 6 विकेट गिर गए। इसके बाद बेयरस्टो और ओवरटन ने पारी को संभाला और सातवें विकेट के लिए नाबाद 209 रन की साझेदारी की। बेयरस्टो ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 126 गेंदों में 21 चौकों की मदद से नाबाद 130 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने टेस्ट में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। वहीं डेब्यू मैच खेल रहे ओवरटन ने 106 गेंदों में नाबाद 89 रन बनाए। 

न्यूजीलैंड के लिए अब तक ट्रेंट बोल्ट ने तीन विकेट, नील वैग्नर ने दो विकेट और टिम साउदी ने एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार