जैक क्रॉले ने यहां द एजेस बाउल पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मेजबान इंग्लैंड की तरफ से मोर्चा संभाले रखा है। दूसरे छोर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के बाद भी जैक एक छोर पर खड़े रहे और उनके 97 रनों के दम पर इंग्लैंड ने पहले दिन शुक्रवार के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बना लिए हैं। चायकाल की घोषणा तक जैक के साथ जोस बटलर 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।

Advertisement

जैक ने कप्तान जोए रूट के साथ 41 रनों की साझेदारी को अंजाम दिया, जबकि बटलर के साथ उन्होंने अभी तक पांचवें विकेट के लिए 57 रन जोड़ लिए हैं। अभी तक की अपनी पारी में जैक ने 165 गेंदों का सामना किया है और 11 चौके मारे हैं।

Advertisement

भोजनकाल तक इंग्लैंड ने दो विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए थे। दूसरे सत्र में कप्तान रूट ज्यादा देर तक टिक नहीं सके। नसीम शाह की एक बेहतरीन आउटस्विंगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने उनका शानदार कैच पकड़ा। कप्तान ने 51 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 29 रन बनाए।

ओली पोप सिर्फ तीन रन ही बना सके और यासिर शाह की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद बटलर ने जैक का साथ निभाया और चायकाल तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया।

इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। शाहीन शाह अफरीदी ने 12 के कुल स्कोर पर रोरी बर्न्‍स (6) को आउट कर दिया। बर्न्‍स के अलावा पहले सत्र में मेजबान इंग्लैंड ने डॉम सिब्ले का विकेट खोया। उन्होंने 73 के कुल स्कोर पर आउट होने से पहले जैक के साथ 61 रनों की साझेदारी निभाई। सिब्ले का विकेट भी यासिर शाह ने लिया था। सिब्ले ने 47 गेंदों पर एक चौके की मदद से 22 रनों का योगदान दिया। जैक ने 28वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका मार अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी के साथ भोजनकाल की घोषणा कर दी गई थी।

पाकिस्तान के लिए यासिर दो विकेट लेने में सफल रहे हैं। अफरीदी और नसीम को एक-एक विकेट मिला। मोहम्मद अब्बास और फवाद आलम को अभी तक सफलता का इंतजार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार