England vs Pakistan Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का पांचवां मुकाबला मंगलवार, 24 फरवरी को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2024 में खेला गया था जहां इंग्लिश टीम ने महज़ 15.3 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य हासिल करके पाकिस्तान को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में फिल साल्ट ने 24 गेंदों पर 45 रन ठोके थे, वहीं आदिल राशिद ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

ENG vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 24 फरवरी 2025
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी

Pallekele International Cricket Stadium, Pitch Report

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पांचवां मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 34 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 14 रन चेज़ और 17 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 165 रन रहा है।

Advertisement

ENG vs PAK T20 Head To Head Record

कुल -31
इंग्लैंड - 21
पाकिस्तान - 09
बेनतीजा - 01

ENG vs PAK: Where to Watch?

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।

ENG vs PAK: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से फिल साल्ट, विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर पाकिस्तान टीम की तो साहिबजादा फरहान, सैम अयूब और उस्मान तारिक अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

England vs Pakistan Probable Playing XI

England Probable Playing XI: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

Pakistan Probable Playing XI: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, फखर ज़मान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।

Advertisement

England vs Pakistan Today's Match Prediction

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का पांचवां मुकाबला इंग्लैंड की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

ENG vs PAK Match Prediction, T20 World Cup 2026, ENG vs PAK Pitch Report, Today's Match ENG vs PAK, ENG vs PAK Prediction, ENG vs PAK Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs Pakistan

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार