England vs South Africa 1st ODI Match Prediction: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला मंगलवार, 02 सितंबर को हेंडिग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 05:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि ODI क्रिकेट में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड पर दबदबा बनाते हुए 71 में से 35 मैच जीते हैं। इतना ही नहीं, इन दोनों के बीच खेले गए आखिरी 5 वनडे मैचों में से भी 4 साउथ अफ्रीका ने ही अपने नाम किए हैं। ये भी जान लीजिए कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की ODI फॉर्मेट में आखिरी बार टक्कर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान पाकिस्तान के कराची में हुई थी जहां पर साउथ अफ्रीका ने महज़ 29.1 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीत हासिल की थी।

Advertisement

ENG vs SA 1st ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 02 सितंबर 2025
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड, लीड्स

Headingley, Leeds Pitch Report

लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर अब तक 48 ODI मैच खेले गए हैं जिसमें से 19 रन डिफेंड और 26 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 228 रन रहा है, वहीं यहां ODI में सर्वाधिक स्कोर 351/9 बना है जो कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2019 में बनाया था।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि हेडिंग्ले के मैदान पर एक संतुलित विकेट देखने को मिलता है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ENG vs SA ODI Head To Head Record

कुल - 71
साउथ अफ्रीका - 35
इंग्लैंड - 30
बेनतीजा - 05
टाई - 01

Advertisement

ENG vs SA 1st ODI : Where to Watch?

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं आप OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs SA 1st ODI: Player to Watch Out For

Advertisement

इंग्लैंड की टीम से जो रूट, जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं। मेजबान टीम के इन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका की तो एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs South Africa 1st ODI Probable Playing XI

England 1st ODI Probable Playing XI: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, जैकब बेथेल, विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, सोनी बेकर। 

Advertisement

South Africa 1st ODI Probable Playing XI: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

England vs South Africa Today's Match Prediction

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका, ये दोनों ही टीमें काफी संतुलित हैं। हांलाकि इंग्लिश टीम को अपनी होम कंडीशन का फायदा मिलेगा जिसकी वज़ह है वो सीरीज का पहला मैच जीतने के लिए फेवरेट रहेंगे। 

Advertisement

ENG vs SA 1st ODI Match Prediction, ENG vs SA Pitch Report, Today's Match ENG vs SA, ENG vs SA Prediction, ENG vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, ENG vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार