England vs South Africa 1st T20 Match Prediction: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार, 10 सितंबर को सोफिया गार्डन स्टेडियम, कार्डिफ में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों का टी20 इंटरनेशनल में आखिरी बार आमना-सामना साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुआ था जहां साउथ अफ्रीका ने 163 रनों का स्कोर डिफेंड करते हुए इंग्लैंड को 7 रनों से हराया था।

Advertisement

ENG vs SA 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 10 सितंबर 2025
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - सोफिया गार्डन, कार्डिफ

Sophia Gardens, Cardiff Pitch Report

कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स स्टेडियम में टॉस जीतने वाली टीम टी20 इंटरनेशनल में रन चेज़ करना खूब पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 11 में से 08 मैच जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 150 रन रहा है।

Advertisement

जान लें कि सोफिया गार्डन्स के मैदान पर आखिरी टी20I मुकाबला साल 2024 में खेला गया था जो कि इंग्लैंड ने 194 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया से 3 विकेट से जीता। इस मैच में 39 ओवर के खेल में 387 रन बने और 13 विकेट गिरे।

ENG vs SA T20 Head To Head Record

कुल - 26
साउथ अफ्रीका - 13
इंग्लैंड - 12
बेनतीजा - 01

Advertisement

ENG vs SA 1st T20 : Where to Watch?

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं आप OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs SA 1st T20: Player to Watch Out For

Advertisement

इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका की तो एडेन मार्कराम, मार्को यानसेन और कगिसो रबाडा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

England vs South Africa 1st T20 Probable Playing XI

England 1st T20 Probable Playing XI: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, टॉम बेंटन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

Advertisement

South Africa 1st T20 Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), लुआन ड्रे प्रीटोरियस, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

England vs South Africa Today's Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम टी20 सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

ENG vs SA 1st T20 Match Prediction, ENG vs SA Pitch Report, Today's Match ENG vs SA, ENG vs SA Prediction, ENG vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, ENG vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार