England vs South Africa 3rd ODI Match Prediction: इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला रविवार, 07 सितंबर को द रोज़ बाउल ग्राउंड, साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:30 PM बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा ODI सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं जो कि दोनों ही मेहमान टीम साउथ अफ्रीका ने जीते। अफ्रीकी टीम ने सीरीज का पहला मैच हेडिंग्ले में 132 रनों का लक्ष्य हासिल करते हुए 7 विकेट से जीता था, वहीं इसके बाद उन्होंने लॉर्ड्स के मैदान पर 331 रनों का लक्ष्य बचाते हुए इंग्लैंड को 5 रनों से धूल चटाई।

Advertisement

ENG vs SA 3rd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - रविवार, 07 सितंबर 2025
समय - 03:30 PM IST
वेन्यू - द रोज़ बाउल, साउथेम्प्टन

The Rose Bowl, Southampton Pitch Report

साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल स्टेडियम पर अब तक 37 ODI मैच खेले गए हैं जिसमें से 17 रन डिफेंड और 18 रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। इस मैदान पर एक संतुलित पिच देखने को मिलता है जहां वनडे फॉर्मेट में पहली इनिंग का औसत स्कोर 240 रन रहा है, वहीं यहां ODI में सर्वाधिक स्कोर 373/3 बना है जो कि इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2019 में बनाया था।

Advertisement

ENG vs SA ODI Head To Head Record

कुल - 73
साउथ अफ्रीका - 37
इंग्लैंड - 30
बेनतीजा - 05
टाई - 01

ENG vs SA 3rd ODI : Where to Watch?

Advertisement

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। वहीं आप OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर भी ये मुकाबले इन्जॉय कर सकते हैं।

ENG vs SA 3rd ODI: Player to Watch Out For

इंग्लैंड की टीम से जो रूट, जोस बटलर, जैकेब बेथेल और जोफ्रा आर्चर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका की तो एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस और कॉर्बिन बॉश अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

Advertisement

England vs South Africa 3rd ODI Probable Playing XI

England 3rd ODI Probable Playing XI: जेमी स्मिथ, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।

South Africa 3rd ODI Probable Playing XI: एडेन मार्कराम, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, वियान मुल्डर/सेनुरन मुथुसामी, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी।

Advertisement

England vs South Africa Today's Match Prediction

साउथ अफ्रीका की टीम वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला भी जीतने के लिए फेवरेट रहेगी। बीते समय में उन्होंने इंग्लैंड से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है।

ENG vs SA 3rd ODI Match Prediction, ENG vs SA Pitch Report, Today's Match ENG vs SA, ENG vs SA Prediction, ENG vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, ENG vs SA Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between England vs South Africa

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार