England vs South Africa: कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर इंग्लैंड ने मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में तीसरे दिन साउथ अफ्रीका को एक पारी और 85 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी कर ली है।  पहली पारी में 264 रनों से पिछड़ने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 179 रनों पर ऑलआउट हो गई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

स्टोक्स को 103 रन की शानदार पारी और दोनों पारियों में दो-दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की टीम तीसरे दिन दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 23 रनों से आगे बल्लेबाजी करने उतरी थी, लेकिन कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका। कीगन पीटरसन ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इसके अलावा रासी वैन डर डूसैं ने 41 रन की पारी खेली। पांच बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सके।

साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने चार विकेट, जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट, कप्तान बेन स्टोक्स ने दो विकेट और स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक विकेट हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 179 रनों पर ऑलआउट हो गई।  इसके जवाब में इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 415 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। बेन फोक्स ने नाबाद 113 रन और बेन स्टोक्स ने 103 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार