England vs Sri Lanka 1st T20 Match Prediction: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 15 सितंबर को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 11:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के ही वर्ल्ड कप में खेला गया था जहां पल्लेकेले के मैदान पर इंग्लैंड ने 146 रन डिफेंड करके श्रीलंका को 51 रनों से मात दी थी। इस मुकाबले के हीरो विल जैक्स थे, जिन्होंने 14 गेंदों पर 21 रन ठोके थे और 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे।
ENG vs SL 1st T20: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - मंगलवार, 15 सितंबर 2026
समय - 11:00 PM IST
वेन्यू - द रोज़ बाउल स्टेडियम, साउथैम्पटन
The Rose Bowl, Southampton Pitch Report
द रोज़ बाउल की पिच हाल के समय में बल्लेबाज़ों के लिए अच्छी रही है। यहां औसत स्कोर करीब 169-175 रन के बीच रहा है, जो बल्लेबाज़ों के शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। हालांकि शुरुआत में गेंदबाज़ों को अच्छी मदद मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाज़ों के हावी रहने की उम्मीद है।
ENG vs SL T20 Head To Head Record
कुल - 18
इंग्लैंड - 14
श्रीलंका - 04
ENG vs SL 1st T20 : Where to Watch?
इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks पर देख पाएंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट फैंस इन मुकाबलों को OTT प्लेटफॉर्म Sony LIV और FanCode App पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।
ENG vs SL 1st T20: Player to Watch Out For
इंग्लैंड की टीम से जोस बटलर, हैरी ब्रूक और जेमी ओवरटन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर श्रीलंका टीम की तो पथुम निसांका, दासुन शनाका और दुष्मंथा चमीरा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
England vs Sri Lanka 1st T20 Probable Playing XI
England T20 Probable Playing XI: जोस बटलर (विकेटकीपर), एन्यूरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोश टंग, सोनी बेकर।
Sri Lanka T20 Probable Playing XI: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), लाहिरु उदारा, चरिथ असलांका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, कामिंदु मेंडिस, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा।
England vs Sri Lanka Today's Match Prediction
इस टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में इंग्लैंड की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ENG vs SL 1st T20 Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ENG vs SL Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, England vs Sri Lanka Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।