इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट (Joe Root) ने सोमवार को कहा कि भारत के खिलाफ होने वाली लम्बी आगामी सीरीज उन्हें घर से दूर एक चुनौती के समान लगती है और इस दौरान बायो बबल में रहते हुए इंग्लिश टीम के खिलाड़ियों को एक दूसरे का ख्याल रखना होगा। 

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के बाद रूट ने कहा, अगली सीरीज चुनौतीपूर्ण होगी। यह अलग भी होगी। हम जितना लम्बा घर से दूर रहेंगे, हमारे लिए चुनौती बढ़ती जाएगी। सबसे अहम है कि हमें इसे सही तरीके से मैनेज करना होगा और मुझे यकीन है कि हम ऐसा कर सकते हैं।"

Advertisement

रूट ने कहा कि भारत का दौरा अलग तरह की चुनौतियां पेश करेगा लेकिन उनकी टीम श्रीलंका में मिली जीत से आत्मविश्वास से लवरेज है और वह इस चुनौती का सामना अच्छे से करेगी।

रूट ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम मजबूत बने रहेंगे, सुधार करते रहेंगे और इस सीरीज से जितना अनुभव हासिल कर सकते हैं उतना हासिल करेंगे। भारत में हमारे सामने अलग-अलग चुनौतियां होंगी, अलग-अलग परिस्थितियां होंगी।

भारत के साथ होने वाली सीरीज के लिए इंग्लिश टीम 27 जनवरी को भारत पहुंचेगी और फिर सात दिनों तक क्वारंटीन रहेगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच फरवरी से चेन्नई में पहला टेस्ट खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार