इस समय इंग्लैंड में टीम इंडिया बेशक अच्छा कर रही है लेकिन विराट कोहली का फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है औऱ बाहर से मीडिया और क्रिकेट पंडित जो दबाव उन पर डाल रहे हैं वो अलग। ऐसे में कई दिग्गज तो कोहली को टी-20 टीम से बाहर करने की मांग भी कर रहे हैं और अगर आप भी ऐसा ही सोचते हो तो आपको इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ग्रीम स्वान की बातों को गौर से सुनना चाहिए।

Advertisement

स्वान ने कहा है कि अगर विराट कोहली अंग्रेजी होते, तो वो लोगों से विराट पर दबाव हटाने के लिए कहते। उन्होंने कहा है कि लोगों को अनावश्यक दबाव डालने के बजाय 33 वर्षीय खिलाड़ी को प्रदर्शन करने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर फैंस उन्हें टीम में नहीं चाहते हैं तो वो या तो उन पर दबाव बनाना जारी रख सकते हैं, या वो कोहली का साथ देकर उस पर दबाव ना बनाएं।

Advertisement

सोनी स्पोर्ट्स पर बोलते हुए स्वान ने कहा, “हो सकता है कि जब आपके पास उनके जैसा अच्छा खिलाड़ी हो, अगर वो अंग्रेज होता और मैं अंग्रेजी मीडिया में होता, तो मैं कहता कि अरे, हमें उस पर दबाव नहीं डालना है, हमें अपने स्टार से दबाव हटाने की जरूरत है ताकि वो अच्छे से खेल सके ना कि उस पर अधिक अनुचित दबाव डाला जाए।"

आगे बोलते हुए स्वान ने कहा, "एक खिलाड़ी के रूप में, आप फैंस और मीडिया के दबाव को महसूस करेंगे लेकिन या तो आप अपने खिलाड़ियों के लिए इसे आसान बना सकते हैं या आप इसे कठिन बना सकते हैं। यदि आप विराट कोहली को अपनी टीम में नहीं चाहते हैं, तो हर तरह से दबाव बनाते रहें या यदि आप अपने स्टार को महत्व देते हैं, तो उस पर दबाव ना डालें।"

वहीं जडेजा ने भी स्वान का साथ देते हुए कहा, “आप जानते हैं कि कोहली में सबसे अच्छा क्या है, इस समय आप शायद विराट कोहली का सबसे खराब दौर देख रहे हैं। यहां से वो केवल बेहतर होगा, मैं स्वान के साथ हूं, उस पर अधिक दबाव डालने के बजाय उस पर से दबाव हटाओ।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार