नई दिल्ली, 4 दिसम्बर| अपनी बल्लेबाजी से कई लोगों को दीवाना बनाने वाले दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने साथी वीरेंद्र सहवाग को बल्लेबाजी करते देखना सबसे ज्याद पसंद था।   VIDEO: युवी- हेजल की शादी में जब अनुष्का और कोहली ने मिलकर लगाए ठुमके

सचिन ने यह बात शनिवार को कही और साथ ही माना की उन्हें दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिये का सामना करने में दिक्कत होती थी। हिंदुस्तान टाइम्स के वार्षिक कार्यक्रम लीडरशिप समिट में शिरकत करने पहुंचे सचिन ने कहा, "यह अजीब है लेकिन हैंसी ने मुझे कई बार आउट किया है।" सचिन ने कहा कि सहवाग को बल्लेबाजी करते देखना शानदार था क्योंकि वह अगली गेंद पर क्या करेंगे यह अंदाजा लगाना मुश्किल था। 

BREAKING: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में गौतम गंभीर की टीम में होगी वापसी

उन्होंने कहा, "सहवाग के साथ बल्लेबाजी करते हुए मुझे पता नहीं होता था कि अगली गेंद पर क्या होना है। उनके साथ कुछ दिनों तक खेलने के बाद मैं समझ पाया कि वह क्या सोच रहे हैं।"गौरतलब है कि सचिन ने सहवाग के साथ एकदिवसीय क्रिकेट में सलामी बल्लेबाजी की है और यह जोड़ी एकदिवसीय इतिहास में सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से एक के रूप में जानी जाती थी। 

Advertisement

OMG: अश्विन, जडेजा, उमेश यादव और मोहम्मद शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर

सचिन ने अपने समकालीन बल्लेबाज वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा को 'स्पेशल पैकेज' बताया और टेनिस स्टार स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को क्रिकेट खिलाड़ियों से अलग अपना पंसदीदा खिलाड़ी बताया है। सचिन ने साथ ही कहा उन्होंने जितने तेज गेंदबाजों को खेला उनमें से आस्ट्रेलिया के ब्रेट ली और पाकिस्तान के शोएब अख्तर सबसे तेज गेंदबाजी करते थे। 

युवराज ने की शादी तो वहीं दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया युवी का 6 गेंद पर 6 छक्के का रिकॉर्ड

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार