IPL 2020 Auction : इंग्लैंड के दिग्गज इयोन मॉर्गन को इस टीम ने 5.25 करोड़ में खरीदा !

Updated: Thu, Dec 19 2019 16:55 IST
IPL 2020 Auction : इंग्लैंड के दिग्गज इयोन मॉर्गन को इस टीम ने 5.25 करोड़ में खरीदा ! Images (twitter)

कोलकाता, 19 दिसम्बर | उम्मीद थी कि आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन के नीलामी में बड़ी जंग देखी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस ने लिन को बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में अपने नाम किया। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के लिए जरूर बोली में जंग देखी गई। 1.5 करोड़ की बेस प्राइस वाले मोर्गन को अंतत: कोलकाता नाइट राइडर्स ने 5.25 करोड़ में अपने नाम किया।

पिछले सीजन कोलकाता के लिए खेलने वाले रोबिन उथप्पा 1.50 करोड़ बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे और राजस्थान रॉयल्स ने तीन करोड़े देकर उन्हें अपने नाम कर लिया।

चेतेश्वर पुजारा और पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले हनुमा विहारी को कोई खरीददार नहीं मिला। दोनों का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। दिल्ली ने विहारी की जगह इंग्लैंड के बल्लेबाज उनकी बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा।

आस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान एरॉन फिंच एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ उतरे थे। उनके लिए कोलकाता और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने जमकर बोली लगाई और अंतत: विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर 4.40 करोड़ रुपये में फिंच को अपने साथ लेने में सफल रही।

दिल्ली कैपिटल्स ने एलैक्स कैरी (बेस प्राइस 50 लाख) को 2 करोड़ 40 लाख में खरीदा। मुश्फिकुर रहमान को किसी ने नहीं खरीदा। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें