यूरोपियन क्रिकेट लीग कई सालों से फैंस का मनोरंजन करती आ रही है। इस लीग में कई ऐसे मजेदार पल देखने को मिले हैं जो शायद आपको इंटरनेशनल क्रिकेट में कभी ना देखने को मिले। इसी कड़ी में एक ऐसी घटना सामने आई है जो फैंस को एक बार फिर से हंसने पर मज़बूर कर देगी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बल्लेबाज़ छक्का लगाता है और उसका छक्का देखकर नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ शाबाशी देने के लिए बल्लेबाज़ के पास आता है और उसके हाथ में पंच करने की बजाय उसके चेहरे पर पंच कर देता है।

Advertisement

नॉन स्ट्राइकर बल्लेबाज़ जब हाथ उठाकर जोश में पंच करता है तो उसकी निगाहें कहीं और होती हैं जिसके चलते हाथ में पंच करने की बजाय वो उसके फेस पर पंच कर देता है। इसके बाद बल्लेबाज़ दर्द में नजर आता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। 

Advertisement

वहीं, अगर इस वीडियो के अलावा यूरोपियन क्रिकेट लीग की बात करें तो इस घटना के अलावा भी कई बार मज़ेदार मूमेंट देखने को मिल चुके हैं। ऐसा ही एक मूमेंट तब आया था जब यूरोपियन क्रिकेट लीग में एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसने फैंस को लोटपोट करने पर मज़बूर कर दिया। दरअसल, हुआ ये था कि बल्लेबाज़ के बल्ले पर गेंद लगने के बाद गेंद पिच के आसपास ही थी लेकिन फिर भी बल्लेबाज ने 3 रन चुरा लिए।

बल्लेबाज ने शॉट मिस कर दिया था और वो रन लेने के लिए भाग गया, इसके बाद विकेटकीपर ने बल्लेबाज़ को रन आउट करने का प्रयास किया लेकिन गेंद स्टंप्स से मिस होकर गेंदबाज के पास चली गई।लेकिन मजे की बात ये रही कि बॉलर भी इस गेंद को नहीं पकड़ सका और इसके बाद गेंद पिच के आसपास ही एक हाथ से दूसरे हाथ जाती रही और बल्लेबाज ने 3 रन चुरा लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार