Ryan Burl Catch: जिम्बाब्वे के 32 साल के ऑलराउंडर रयान बर्ल (Ryan Burl) रविवार, 01 मार्च को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका (ZIM vs SA) के खिलाफ अपनी बैटिंग और बॉलिंग से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए, लेकिन इसी बीच उन्होंने फील्डिंग करते हुए 2 गज़ब के कैच पकड़े और फैंस का दिल जीता। उन्होंने बाउंड्री पर रयान रिकेल्टन (Ryan Rickelton) का तो एक बेहद ही बवाल कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना साउथ अफ्रीका की इनिंग के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। जिम्बाब्वे के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ ब्रैड इवांस करने आए थे जिनकी पांचवीं गेंद पर रयान रिकेल्टन ने छक्का ठोकने के इरादे से हवाई शॉट खेला।

Advertisement

गौर करें कि यहां रयान रिकेल्टन बॉल को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे और वो बॉल उनके बैट के टॉप ऐज से टकराकर सीधा डीप स्क्वायर लेग की तरफ गई। जिम्बाब्वे के लिए इस पॉजिशन पर रयान बर्ल तैनात थे जिन्होंने गेंद को हवा में देखकर पीछे की तरफ दौड़ लगाई और आखिर में कूद लगाकर एक बेहद ही हैरतअंगेज कैच पकड़ लिया। इस तरह रयान रिकेल्टन 22 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हुए।

स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि इसके अलावा रयान बर्ल ने डेवाल्ड ब्रेविस (18 गेंदों पर 42 रन) का भी एक कमाल का कैच पकड़ा। उन्होंने अपनी टीम के लिए 5 गेंदों पर 5 रन भी बनाए और 2 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 12 रन खर्चे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसा रहा मैच का हाल: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने कैप्टन सिकंदर रज़ा की 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 153 रन जोड़े। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवर में सिर्फ 5 विकेट खोकर 154 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से ही जीत प्राप्त कर ली। जान लें कि उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक अपने सभी मैच जीते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार