यूरोपियन क्रिकेट लीग 2022 लगातार फैंस का भरपूर मनोरंजन करती आ रही है। इस लीग में आए दिन एक से बढ़कर एक मज़ेदार मूमेंट्स देखने को मिल रहे हैं और अब इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने ना सिर्फ फैंस को बल्कि कमेंटेटर्स को भी लोटपोट होने पर मज़बूर कर दिया है।

Advertisement

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बल्लेबाज़ लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलता है लेकिन लॉन्ग ऑन पर खड़ा फील्डर मिसफील्ड करता है और बल्लेबाज़ एक-दो नहीं बल्कि तीन रन भाग लेते हैं। हालांकि, स्ट्राइकर जब तीसरे रन के लिए नॉन स्ट्राइकर छोर पर भागता है तभी कुछ ऐसा होता है जो कमेंटेटर्स को ठहाके लगाने पर मज़बूर कर देता है।

Advertisement

जी हां, जैसे स्ट्राइकर नॉन स्ट्राइकर छोर पर तीसरा रन पूरा करता है फील्डर का थ्रो सीधा उसके गार्ड पर जा लगता है जिसके बाद वो दर्द से कराहता नज़र आता है। ये दृश्य देखकर बल्लेबाज़ का साथी भी मंद-मंद मुस्काता दिखता है। वहीं, कमेंटेटर्स भी लोटपोट हो जाते हैं और इस वीडियो का रिप्ले 2 मिनट तक दिखाया जाता है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं और फैंस कई मज़ेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

वहीं, अगर यूरोपियन प्रीमियर लीग की बात करें तो इस लीग में पहले भी कई मज़ेदार वीडियो देखने को मिल चुके हैं और उन्हीं में से एक वीडियो था जब गेंदबाज़ के हाथ से गेंद छुटने से पहले ही नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़ा बल्लेबाज़ दौड़ लगाते हुए आधी पिच पर पहुंच जाता है। बल्लेबाज को आधी पिच पर खड़ा देखकर गेंदबाज एकदम से रुक जाता है और मुस्कुराने लगता है। इस घटना का वीडियो भी फैंस को काफी पसंद आया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार