दुबई, 20 मई (CRICKETNMORE)| पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ का मानना है कि स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की वापसी से ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत होगी और सभी टीमें आगामी वर्ल्ड कप में उससे सतर्क रहेंगी।

Advertisement

आईसीसी ने वॉ के हवाले से लिखा, "सभी टीमें ऑस्ट्रेलिया से सतर्क रहेंगी। वे ऑस्ट्रेलियाई टीम की क्षमता से अवगत हैं। पिछले 12 महीने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए अच्छा नहीं, लेकिन ये अब गुजरी हुई बातें हो गई हैं। स्मिथ और वार्नर के रूप में हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी टीम में है।" 

Advertisement

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया भारत दौरे पर एक समय 0-2 से पिछड़ रही थी, लेकिन बाद में उसने जबर्दस्त वापसी करके 3-2 से वनडे सीरीज जीत ली। 
इसके बाद उसने पाकिस्तान पर 5-0 से क्लीन स्वीप हासिल की। 

 

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा, "टीम की फॉर्म अच्छी नहीं थी, लेकिन अचानक से उसने लगातार आठ मैचों में जीत दर्ज कर ली। टीम में अब स्मिथ और वार्नर लौट आए हैं, जोकि अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी है।" 

वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड को खिताब की प्रबल दावेदार बताते हुए उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इंग्लैंड खिताब की प्रबल दावेदार है। पिछले कुछ साल से उनकी टीम शानदार फॉर्म में है। वे अपने घर में खेल रहे हैं, इससे कई बार दबाव आ जाता है, लेकिन उनके पास ट्रेवर बेलिस जैसा कोच है, खिलाड़ियों को जमीन पर रखना जानता है। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया और भारत भी दावेदार है।"
 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार