इंदौर, 13 नवंबर | भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि उनकी टीम अपने पहले डे-नाइट टेस्ट मैच को लेकर उत्साहित है। उनको लगता है कि गुलाबी गेंद से होने वाले इस मैच में तेज गेंदबाजों की ज्यादा भूमिका होगी।

Advertisement

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसका पहला मैच यहां के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में 22 से 26 नवंबर के बीच खेला जाएगा।

 
Advertisement

पहले टेस्ट मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, "यह काफी उत्साहजनत्क बात है।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह टेस्ट क्रिकेट को रोचक बनाने का नया तरीका है। हम सभी इसके लिए काफी उत्साहित हैं। गुलाबी गेंद से हमने कल खेला। मुझे लगा कि यह लाल गेंद की तुलना में ज्यादा स्विंग करती है क्योंकि इस पर अतिरिक्त सतह होती है जो आसानी से नहीं जाती और सीम भी ज्यादा देर तक अपनी स्थिति में रहती है।"

कप्तान ने कहा, "मुझे लगता है कि अगर पिच से गेंदबाजों को थोड़ी अतिरिक्त मदद मिलेगी तो यह गेंदबाजों का खेल होगा। मुझे नहीं पता कि ओस और अतिरिक्त सतह हट जाने के बाद पुरानी गेंद किस तरह का व्यवहार करेगी। यह देखना रोचक होगा कि पुरानी गेंद किस तरह से खेलेगी।"

भारत पहले डे-नाइट का टेस्ट मैच खेलने के लिए राजी नहीं हुआ था। उसने पिछले साल एडिलेड में भी डे-नाइट का टेस्ट मैच खेलने से मना कर दिया था।

Advertisement

सौरभ गांगुली के बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनने के बाद भारत ने इस प्रारूप में पदार्पण करने का फैसला किया क्योंकि गांगुली को लगता है कि यह आगे जाने का सही तरीका है। गांगुली ने साथ ही कहा था कि कोहली को इस बात के लिए मनाने में सिर्फ तीन सेकेंड लगे।

कोहली ने कहा, "मैंने पहले कभी गुलाबी गेंद से नहीं खेला है। मुझे इससे खेलने का मौका दिया गया और मैं राजी हो गया क्योंकि मैं खेलना चाहता था। मुझे लगता है कि गुलाबी गेंद से खेलने के लिए आपको अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है।"

भारत विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में भारत इस समय पहले स्थान पर है। कोहली ने कहा है कि उनकी टीम बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले सकती।

Advertisement

उन्होंने कहा, "टेस्ट क्रिकेट में, मुझे नहीं लगता कि आप एक सत्र में भी बिना फोकस हटाए खेल सकते हो यहां तक कि एक ओवर में भी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार