नई दिल्ली, 24 दिसम्बर | चोट के बाद दिल्ली की रणजी टीम में लौटे भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। धवन की श्रीलंका और आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए सोमवार को ही भारतीय टीम में वापसी हुई हैं।

Advertisement

धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धवन अपने बेटे जोरावर के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "मेरे मुख्य कोच मुझे खेलने के लिए प्रेरित करते हुए। गब्बर को सिर्फ छोटा गब्बर ही मार सकता है।"

उन्होंने आगे लिखा, "जोरावर और मेरी पत्नी आयशा मुझसे मिलने आए। अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताकर मैं बहुत खुश हूं।"

धवन और तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की भी रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम में वापसी हुई है। दिल्ली को अपना अगला मैच 25 से 28 दिसंबर तक अरुण जेटली स्टेडियम में खेलना हैं।

धवन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में घुटने में चोट लग गई थी और इसी कारण वह वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई वनडे तथा टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार