Matheesha Pathirana MS Dhoni Viral Video Fact Check: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के महान विकेटकीटर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और यंग गन गेंदबाज़ मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करके फैंस ये दावा कर रहे हैं कि पथिराना ने बॉलिंग करने से पहले एसएस धोनी के पैर छुए, लेकिन सवाल ये है कि क्या सच में ऐसा हुआ?

Advertisement

ये है वायरल वीडियो की सच्चाई

Advertisement

अगर आपने भी धोनी और पथिराना का ये वायरल वीडियो देखा है और इसकी सच्चाई जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यहां पथिराना धोनी के पैर छूकर आर्शीवाद नहीं ले रहे हैं।

दरअसल, यहां पथिराना अपना बॉलिंग रन अप सेट कर रहे थे। वो अपना बॉलिंग मार्क उठा रहे थे। अगर आप वायरल वीडियो को ध्यान से देखते हो तो पाओगे कि वीडियो के 13वें सेकेंड में पथिराना के हाथ में मार्क है जिस वो नीचे गिरा रहे हैं।

Also Read: Live Score

जब ये घटना घटी तब स्पाइडर कैम वीडियो के बीच में आ गया जिस वजह से फैंस कंफ्यूज हो गए, लेकिन सच्चाई यही है कि पथिराना धोनी से आर्शीवाद नहीं ले रहे थे वो सिर्फ अपना रनअप के लिए मार्क सेट कर रहे थे। हालांकि ये बात अलग है कि धोनी ने पथिराना के करियर में उन्हें खूब सपोर्ट किया है और सीएसके में जुड़कर पथिराना के करियर ने गति पकड़ी है। पिछले सीजन पथिराना ने सीएसके के लिए 12 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। ये श्रीलंकन बॉलर एमएस धोनी की खूब इज्जत करता है और धोनी को भी पथिराना पर काफी भरोसा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार