टेक्सास सुपर किंग्स के कप्तान औऱ ओपनिंग बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने मंगलवार ( 9 जुलाई) को  मोरिसविले के चर्च स्ट्रीट पार्क में वॉशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेले गए मेजर लीग क्रिकेट 2024 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। डु प्लेसिस ने 58 गेंदों में 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। इस फॉर्मेट में यह उनका छठा शतक है। 

 
Advertisement

डु प्लेसिस टी-20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने 39 साल 361 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। उन्होंने जिब्राल्टर के अविनाश पई का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2021 में 39 साल 272 दिन की उम्र में बुल्गारिया के खिलाफ शतक जड़ा था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट हैं, जिन्होंने आईपीएल 2011 में

Advertisement

आरसीबी के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए 39 साल 184 दिन की उम्र में शतक जड़ा था। 

बता दें कि 36 साल की उम्र के बाद डु प्लेसिस का यह पांचवां टी-20 शतक है। जबकि एडम गिलक्रिस्ट, माइकल क्लिंगर औऱ फहीम नजीर के नाम 2-2 शतक दर्ज हैं।  

हालांकि डु प्लेसिस का यह शतक बेकार रहा, बारिश के कारण मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हुआ। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद सुपर किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 4 विकेट गवाकर बिना किसी नुकसान पर 62 रन बनाए। लेकिन इसके बाद बारिश ने खलल डाला औऱ मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार