22 मई, मुंबई (CRICKETNMORE)। फाफ डु प्लेसी की मैच जीताऊ 67 रन की पारी के बदौलत सीएसके ने हैदराबाद को 2 विकेट से हरा दिया। स्कोरकार्ड

Advertisement

आखिरी ओवर तक चले मैच में फाफ डु प्लेसी ने कमाल करते हुए सीएसके की टीम को फाइनल में पहुंचा दिया चेन्नई के तरफ से डु प्लेसी के अलावा रैना ने 22 रन बानए।

Advertisement

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 139 रन बनाए थे। 

आईपीएल 2018 के क्वालीफायर एक मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाजों ने कमाल करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवर में 139 रनों पर ही रोक दिया। स्कोरकार्ड

सीएसके के तरफ से ड्वेन ब्रावो को 2 विकेट मिला तो वहीं दीपक चहर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर और नगिडी को एक - एक विकेट मिला।

इसके अलावा हैदराबाद की बात की जाए तो केन विलियमसन ने 24 रन बनाए तो वहीं कार्लोस ब्रैथवेट ने आखिरी समय में धमाकेदार बल्लेबाजी की और 29 गेंद पर 43 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार