आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं और अब चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए 173 रन की ज़रूरत है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लग गया।

Advertisement

पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में चल रहे फाफ डु प्लेसिस दिल्ली के खिलाफ फ्लॉप रहे और सिर्फ 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। डुप्लेसिस को पारी के पहले ही ओवर में दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया ने चारों खाने चित्त कर दिया।

Advertisement

नॉर्खिया की 148 kmph की रफ्तार वाली गेंद ने डु प्लेसिस के होश उड़ा दिए और उनका बल्ला गेंद के पास भी नहीं जा पाया और वो क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, ताज़ा समाचार लिखे जाने तक सीएसके ने मैच में वापसी कर ली है।

7 ओवर तक माही की टीम ने 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिए हैं। चेन्नई को ये आतिशी शुरुआत किसी और ने नहीं बल्कि रॉबिन उथप्पा ने दी। उथप्पा फिलहाल 26 गेंदों में 42 रन बनाकर खेल रहे हैं और अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या दिल्ली की टीम मैच में वापसी कर पाती है या नहीं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार