2 अप्रैल, (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जोहन्सबर्ग में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में एक अजीबोगरीब रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह ऐसा करने वाले साउथ अफ्रीका के पहले गेंदबाज हैं। 

Advertisement

इस मुकाबले में पहली पारी में डु प्लेसिस पहली ही गेंद (गोल्डन डक) पर पैट कमिंस के हाथों एलबीडबल्यू आउट हो गए। इसके बाद दूसरी पारी में 120 रन बनाए। वह टेस्ट की पहली पारी में गोल्डन डक होने के बाद दूसरी पारी में शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के पहले और दुनिया के आठवें बल्लेबाज बन गए हैं। 

 

इससे पहले ऐसा साल 1989 में हुआ था जब टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दी पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में गोल्डन डक हुए थे और इसके बाद दूसरी पारी में शतक बनाया था। 

यहां वांडर्स स्टेडियम में जारी सीरीज के आखिरी और चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को मेजबान दक्षिण अफ्रीका मेहमान आस्ट्रेलिया को पटखनी देने के करीब बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट पर 344 रनों पर घोषित कर आस्ट्रेलिया को 612 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने तीन विकेट 88 रनों पर ही गंवा दिए हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार