चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2021 के 35वें मुकाबले में धोनी की टीम को मैच जीतने के लिए 157 रनों की जरूरत है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके ने शानदार शुरुआत करते हुए पावरप्ले में ही 50 रन ठोक दिए।

Advertisement

इस दौरान सलामी बल्लेबाज़ फाफ डू प्लेसिस ने आरसीबी के तेज़ गेंदबाज़ नवदीप सैनी के खिलाफ एक ऐसा शॉट खेला जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सैनी अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद डाल रहे थे और इस गेंद पर फाफ ने सैनी के साथ खिलवाड़ करते हुए दिल स्कूप खेलकर छक्का जड़ दिया।

Advertisement

इस दिल स्कूप ने फैंस का तो दिल जीत लिया लेकिन आरसीबी के खेमे का दिल तोड़ दिया। इसके अलावा जब सैनी अपना दूसरा ओवर लेकर आए उस दौरान भी फाफ ने छ्क्का जड़कर नवदीप सैनी का मनोबल तोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर फाफ डू प्लेसिस के इस सिक्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो सीएसके की टीम 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 ओवर में 71 रन बना चुकी है और अब उन्हें मैच जीतने के लिए 65 गेंदों में 86 रन की जरूरत है जबकि अभी उनके पास 8 विकेट बाकी हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार