दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएके) के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और पहली पारी खत्म होने तक उनका ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। सीएसके की टीम निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 136 रन ही बना पाई।

Advertisement

हालांकि, सीएसके की पारी के पहले ही ओवर में काफी ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली के तेज़ गेंदबाज़ एनरिक नॉर्खिया ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज़ रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर दिया था और वो पवेलियन की तरफ जाने भी लगे थे लेकिन तभी फाफ डु प्लेसिस ने उन्हें रोक दिया।

Advertisement

फाफ ने अंपायर के इस एलबीडब्ल्यू के फैसले को दरकिनार करते हुए गायकवाड़ को DRS लेने के लिए कहा और उनके लिए ये DRS राहत की सांस लेकर आया क्योंकि रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गेंद लेग स्टंप को मिस करते हुए जा रही थी और वो नॉटआउट थे।

अगर फाफ ने उस समय गायकवाड़ को नहीं रोका होता तो शायद सीएसके पहले ही ओवर में अपना विकेट गंवा चुकी होती। हालांकि, इस मैच में इस जीवनदान का फायदा गायकवाड़ नहीं उठा पाए और वो सिर्फ 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार