दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस इस समय साउथ अफ्रीका टी-20 लीग में जोबर्ग सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं, आईपीएल में वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की कप्तानी करते हैं। हालांकि, अगर उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेल के दिनों की बात करें तो वो गेंदबाज़ों के लिए सिरदर्द बने रहते थे। इसी बीच डू प्लेसिस ने उस गेंदबाज़ के नाम का खुलासा किया है जिसने टेस्ट क्रिकेट में उनकी नींद हराम कर दी थी।

Advertisement

34 वर्षीय डू प्लेसिस ने हाल ही में ESPNcricinfo के साथ बातचीत की और खुलासा करते हुए बताया कि रविंद्र जडेजा ही वो गेंदबाज थे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में उनकी रातों की नींद हराम कर दी थी। उन्होंने कहा, "सईद अजमल काफी हद तक। फिर भारत में टेस्ट मैचों के दौरान, वो रविंद्र जडेजा थे।"

Advertisement

इसके अलावा फाफ से जब उन पसंदीदा लोगों के बारे में भी पूछा गया जिनके साथ वो क्रिकेट के बारे में बात करना पसंद करते हैं तो उन्होंने जवाब दिया, "केन विलियमसन, विराट कोहली और एमएस धोनी। ये तीन खिलाड़ी।"

वहीं, अगर जडेजा की बात करें तो रविंद्र जडेजा फाफ डू प्लेसिस के अलावा कई और स्टार विदेशी खिलाड़ियों के लिए सिरदर्द रहे हैं। इस समय जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों की टीम में भी शामिल कर लिया गया है लेकिन इस सीरीज से पहले उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। अगर जडेजा के अंतर्राष्ट्रीय करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए 60 टेस्ट में 2523 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक, 17 अर्द्धशतक और 175 का उच्च स्कोर है।

Also Read: LIVE Score

इस बीच, उन्होंने 171 वनडे  मैचों में 87 के उच्च स्कोर के साथ 2447 रन बनाए हैं। वनडे में जडेजा के नाम पर 13 अर्धशतक भी दर्ज हैं। जबकि टी-20 अंतर्राष्ट्रीय करियर में, उन्होंने 64 मैचों में 46 के उच्च स्कोर के साथ 457 रन बनाए हैं। गेंदबाजी विभाग में, उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 242 विकेट, वनडे में 189 और टी-20 में 51 विकेट लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार