आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबलें में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने मैच जीतने के लिए 135 रनों का लक्ष्य दिया है। सीएसके के गेंदबाज़ों के सामने हैदराबाद के बल्लेबाज़ बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए और सिर्फ7 विकेट गंवाकर सिर्फ 134 रन ही बना सके।

Advertisement

इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरे सीएसके के ओपनर्स ने एक बार फिर से आतिशी शुरुआत की और अपनी टीम के लिए पहले विकेट के लिए सिर्फ 10 ओवर में ही 75 रन की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी के दौरान फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ के बल्ले से जमकर चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली।

Advertisement

इस दौरान फाफ ने एक ऐसा छक्का लगाया जो स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा। इस छ्क्के में फाफ ने अपनी पूरी जान झोंक डाली थी और यही कारण था कि गेंद 92 मीटर दूर जाकर गिरी। इस छक्के को देखकर स्टेडियम में फैंस काफी खुश नज़र आए।

वहीं, ताज़ा समाचार लिखे जाने तक सीएसके की टीम इस मैच को एकतरफा अंदाज़ में जीतती हुई नज़र आ रही है। ये खबर लिखे जाने तक सीएसके को 41 गेंदों में 36 रन की जरूरत है जबकि अभी हाथ में 9 विकेट बाकी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार