6 अगस्त,(CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस कंधे की चोट के कारण श्रीलंका के पूरे दौरे से बाहर हो गए हैं। तीसरे वनडे में कैच लेने की कोशिश के दौरान डु प्लेसिस चोटिल हो गए थे।
Advertisement
साउथ अफ्रीका के टीम मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने कहा, “ डु प्लेसिस के सीधे कंधे में चोट लगी है औऱ दुर्भाग्यवश इस दौरे से बाहर हो गए हैं। उन्हें इस चोट से पूरी तरह उभरने में 6 हफ्ते तक का समय लगेगा।
टीम मैनेजमेंट जल्द ही कार्यवाहक कप्तान के नाम का एलान कर सकता है औऱ उनकी जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल कर सकता है।
साउथ अफ्रीका पहले ही तीन वनडे मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर चुका है। इसके बाद उसे श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टी-20 इंटरनेशनल मैच भी खेलना है।