40 साल के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस (Faf du Plessis) आज भी बहुत फिट है। इसका अंदाजा आप मैदान पर उनकी फील्डिंग को देखकर लगा सकते है। इसकी झलक उन्होंने एक बार फिर दिखाई। फाफ ने अबू धाबी टी10 लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में मॉरिसविले सैम्प आर्मी की तरफ से दिल्ली बुल्स के शादाब खान (Shadab Khan) का एक हाथ से अद्भुत कैच लपक लिया। 

Advertisement

दिल्ली की तरफ से दूसरा ओवर करने आये अमीर हमजा की चौथी गेंद पर शादाब कट शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद की उछाल ने उन्हें हैरान कर दिया और उन्होंने गेंद को मिड-ऑफ की ओर कट कर दिया। वहां, 40 साल के डु डुप्लेसिस ने कूदते हुए एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा, जिससे उनकी फिटनेस का पता चलता है। आपको बता दे कि आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने फाफ को उनके बेस प्राइस 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया था। वो उनके इस फील्डिंग प्रदर्शन को देखकर बहुत खुश होंगे। 

Advertisement

क्वालीफायर 2 में दिल्ली बुल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 87 रन का स्कोर बनाया। टिम डेविड ने 14 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन का योगदान दिया। निखिल चौधरी ने 8 गेंद में 3 चौको की मदद से 16 रन बनाये। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 14 गेंद में एक छक्के की मदद से 13 रन बनाये। सैम्प आर्मी की तरफ से इसुरु उदाना ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। अमीर हमजा ने 2 विकेट हासिल किये। इमाद वसीम और करीम जनत एक-एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

मॉरिसविले सैम्प आर्मी की प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), जैक टेलर, करीम जनत, इमाद वसीम, रोहन मुस्तफा (कप्तान), शराफुद्दीन अशरफ, इसुरु उदाना, अमीर हमजा, कैस अहमद, मोहम्मद जाहिद। 

दिल्ली बुल्स की प्लेइंग इलेवन: जेम्स विंस, टॉम बैंटन (विकेटकीपर), शादाब खान, रोवमैन पॉवेल (कप्तान), टिम डेविड, निखिल चौधरी, सलमान इरशाद, फैबियन एलन, सैमुअल जेम्स कुक, मुहम्मद रोहिद खान, शाहिद इकबाल भुट्टा। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार