पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन के 19वें मैच में मैदान पर एक दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिला। 12 जून को यह मैच पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लेडिएटर्स  के खेला गया था।

Advertisement

इस मैच में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की ओर से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस अपने ही टीम के मोहम्मद हसनैन से फील्डिंग के दौरान टकरा गए जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया।

पेशावर जल्मी की बल्लेबाजी के दौरान 7 वें ओवर में यह घटना हुई। ओवर की दूसरी गेंद पर मोहम्मद नवाज ने डेविड मिलर के सामने एक गेंद फेंकी जिसको बल्लेबाज ने बाउंड्री पार पहुंचाने की कोशिश की। गेंद को चार रन जाने से बचाने के लिए फाफ ने डाइव लगाया तभी उनका सर सामने से दौड़ कर आ रहे टीम के साथी खिलाड़ी हसनैन के घुटने से टकरा गया और वो वही जमीन पर गिर गए।

Advertisement

ऐसा होते ही ज्यादा देर नहीं किया गया और साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। प्लेसिस की जगह  बाएं हाथ के बल्लेबाज सैम अयूब कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में आए।

बाद में यह खबर आई कि हॉस्पिटल में चेकअप के बाद वो वापस टीम के साथ जुड़ चुके है।

इस मैच में पेशावर जल्मी ने क्वेट की टीम को 61 रनों के बड़े अंतर से हराया। 

Advertisement

देखें VIDEO -

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार