जोहान्सबर्ग, 14 मई| साउथ अफ्रीका के अनुभवी क्रिकेटर फॉफ डु प्लेसिस ने टी-20 वर्ल्ड कप को तय समय पर कराने के लिए खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखने का प्रस्ताव दिया है। टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है, लेकिन कोरोनावायरस महामारी के कारण इसके आयोजन पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

Advertisement

डु प्लेसिस ने सुझाव दिया है कि टी 20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को दो सप्ताह तक आइसोलेशन में रखा जाए और फिर वर्ल्ड कप समाप्त होने के बाद भी उन्हें दो सप्ताह तक आइसोलेशन में रखा जाए।

Advertisement

क्रिकेबज की रिपोर्ट के अनुसार, डु प्लेसिस ने बांग्लादेश के बल्लेबाज तमीम इकबाल से फेसबुक पर लाइव चैट के दौरान कहा, " मुझे यकीन नहीं है। यह पढ़ना कि यात्रा बहुत सारे देशों के लिए एक मुद्दा बनने जा रही है और वे दिसंबर या जनवरी के बारे में बात कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, " लेकिन भले ही ऑस्ट्रेलिया अन्य देशों की तरह कोरोनावायरस से ज्यादा प्रभावित न हो, लेकिन बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका या भारत के लोग जहां ज्यादा खतरा है, जाहिर है कि यह उनके लिए स्वास्थ्य जोखिम की तरह है।"

पूर्व कप्तान ने कहा, " अगर आपको टूर्नामेंट खेलना है तो आपको इसके शुरू होने से पहले (दो सप्ताह) आइसोलेशन में जा सकते हैं और फिर टूर्नामेंट खेल सकते हैं और फिर टूर्नामेंट बाद में दो सप्ताह के लिए आइसोलेशन में रह सकते हैं।"

उन्होंने कहा, " लेकिन मुझे नहीं पता कि साउथ अफ्रीका कब अपनी यात्रा से प्रतिबंध हटाएगा, क्योंकि हम पुराने दिनों की तरह नावों पर नहीं जा सकते। "

Advertisement

35 वर्षीय डु प्लेसिस ने इस साल की शुरूआत में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने कप्तानी का पूरा आनंद लिया। उन्होंने कहा कि वह एक स्वभाविक कप्तान हैं।

डु प्लेसिस ने कहा, " मुझे कप्तानी पसंद है। यह उसका हिस्सा है, जोकि मैं हूं। मैंने 13 साल की उम्र से ही कप्तानी की है। एक खिलाड़ी से पहले मैं अभी भी खुद को एक कप्तान मानता हूं, इसलिए मैंने इसका कही ज्यादा आनंद लिया है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार