Fakhar Zaman News: पाकिस्तान में डोमेस्टिक टी20 टूर्नामेंट पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) खेला जा रहा है जिसके बीच लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) के सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान (Fakhar Zaman) को एक बड़ी सज़ा मिली है। दरअसल, फखर ज़मान बीते रविवार, 29 मार्च को कराची किंग्स (Karachi Kings) के खिलाफ हुए मुकाबले में बॉल टेम्परिंग करते पकड़े गए थे जिसके बाद अब उन्हें सज़ा के तौर पर टूर्नामेंट के दो मुकाबलों से बैन कर दिया गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार, 31 मार्च को अपने आधिकारिक बयान में फखर ज़मान को पाकिस्तान सुपर लीग के दो मुकाबलों से बैन करने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि बॉल टेम्परिंग ICC के नियमों के अनुसार लेवल 3 का अपराध है जिसके तहत खिलाड़ी को एक या दो मुकाबलों से बैन किया जा सकता है।

Advertisement

याद दिला दें कि ये घटना PSL 2026 के छठे मुकाबले के दौरान घटी जो कि लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में कराची को जीत हासिल करने के लिए आखिरी ओवर में 14 रन बनाने थे, जिससे शुरू होने से पहले लाहौर के कप्तान शाहीन अफरीदी, बल्लेबाज़ फखर ज़मान और तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ, नॉन स्ट्राइक एंड पर एक दूसरे से बातचीत करते दिखे।

इसी बीच फखर ज़मान ने बॉल को बिगाड़ने की कोशिश की जिसे अंपायर फैसल अफरीदी ने देख लिया और तुरंत गेंद की जांच की। उन्होंने दूसरे ऑनफील्ड अंपायर शरफ़ुद्दौला से चर्चा औऱ लंबी जांच के बाद अंपायरों ने तय किया कि लाहौर ने जानबूझकर गेंद की हालत बदली है।

इस कारण उन्होंने लाइव मैच के दौरान लाहौर कलंदर्स पर पेनल्टी भी लगाई और विपक्षी टीम के स्कोर में पांच रन जोड़ दिए। फिर होना क्या था, कराची को जीत के लिए छह गेंदों में 9 रन की दरकार थी जो कि उन्होंने 3 गेंद बाकी रहते ही बना लिए और 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया। अब PCB ने इस घटना का ध्यान में रखकर फखर ज़मान पर दो मैचों का बैन भी लगा दिया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार