Fakhar Zaman 193 vs SA: साउथ अफ्रीका और पाकिस्‍तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच को अफ्रीकी टीम ने 17 रनों से जीत लिया लेकिन सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने अपनी 193 रनों की आतिशी पारी से महफिल लूट ली। हालांकि वह जिस तरह से आउट हुए शायद ही इसकी उम्मीद किसी ने की हो।

Advertisement

दक्षिण अफ़्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने जिस तरह उन्हें रनआउट किया उसको लेकर विवाद गहराता जा रहा है लेकिन इसी बीच फखर ज़मान ने पहली बार इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। फखर का मानना है कि वो जिस तरह से रनआउट हुए उसमें डी कॉक की कोई गलती नहीं थी बल्कि वो खुद अपनी गलती से आउट हुए।

Advertisement

फखर ने मैच के बाद इस मुद्दे पर बात करते हुए कहा, "गलती मेरी थी क्योंकि मैं दूसरे छोर पर हारिस राउफ की तरफ देख रहा था क्योंकि मुझे लगा कि उसने अपनी क्रीज से थोड़ा देर से भागना शुरू किया था, इसलिए मुझे लगा कि उसको मुश्किल हो सकती है। बाकी मैच रेफरी पर निर्भर करता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह क्विंटन की गलती है।"

दरअसल, हुआ ये कि 50वें ओवर की पहली गेंद पर फखर जमान ने शॉट खेलते ही 2 रन लेने के लिए दौड़ लगा दी। लेकिन यहां पर क्विंटन डी कॉक ने चाल चली और गेंदबाज की तरफ़ उंगली दिखाई ऐसे में फखर को लगा की शायद थ्रो गेंदबाजी एंड पर आ रहा है और वह दूसरा रन लेते वक्त रफ़्तार में थोड़ा धीमे हो गए। फ़ील्डर ने गेंदबाज की ओर गेंद फेंकने की बजाए क्विंटन डी कॉक ओर गेंद फेंकी जो सीधे जाकर स्टंप पर लगी और फ़ख़र आउट हो गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार