पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमान (Fakhar Zaman) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे औऱ निर्णायक वनडे में शानदार शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फखर साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

फखर ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से 101 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही उनके तीन मैचों की इस सीरीज में 302 रन हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने दूसरे वनडे में 193 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी।

Advertisement

रिकी पोटिंग ने साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 233 रन बनाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं जिन्होंने इस सीरीज में ही 228 रन बनाए हैं। बाबर ने इस आखिरी मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 94 रन बनाए। 

फखर वनडे करियर के 49वें औऱ 50वें वनडे मैच में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले जोहान्सबर्ग में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान फखर ने 193 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली थी। 

जून 2017 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही वनडे में डेब्यू करने वाले फखर ने 50 मैच में 49.17 की औसत से 2262 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार