Fakhar Zaman Record: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ फखर ज़मान (Fakhar Zaman) ने बीते मंगलवार, 13 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले (PAK vs SL 3rd T20) में 7 गेंद खेलकर महज़ 12 रन बनाए। फखर ने एक बेहद छोटी पारी खेली, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने एक बेहद ही खास सेंचुरी पूरी करके इतिहास रच दिया है।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि फखर ज़मान ने रावलपिंडी टी20 में अपनी 12 रनों की पारी में 1 चौका और 1 छक्का लगाया। इसी के साथ अब फखर टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए छक्कों की सेंचुरी पूरी करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 123 T20I की 113 पारियों में ये बेहद खास सेंचुरी पूरी की है। पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी ये कारनामा नहीं कर पाए। 

T20I में पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक छक्के

  • फखर ज़मान - 123 मैचों की 113 पारियों में 100 छक्के
  • मोहम्मद रिज़वान - 106 मैचों की 93 पारियों में 95 छक्के
  • बाबर आज़म - 145 मैचों की 136 पारियों में 80 छक्के
  • साहिबज़ादा फरहान - 51 मैचों की 50 पारियों में 81 छक्के
  • मोहम्मद हफीज - 119 मैचों की 108 पारियों में 76 छक्के

बताते चलें कि फखर ज़मान पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल में तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उन्होंने 123 मैचों की 113 पारियों में 2549 रन बनाए हैं। उनके ऊपर सिर्फ बाबर आज़म (145 मैचों में 4596 रन) और मोहम्मद रिज़वान (106 मैचों में 3414 रन) मौजूद हैं।

मैच का हाल: पाकिस्तान-श्रीलंका तीसरे टी20 में मेहमान टीम ने टॉस जीता और मेजबान पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान (74 गेंदों पर 87 रन) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 8 विकेट खोकर 168 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने 48 गेंदों पर 87 रन ठोके। वहीं कामिन्दु मेंडिस ने 27 गेंदों पर नाबाद 40 रन और सिनेत जयवर्धने ने 26 गेंदों पर 38 रन बनाए। इन्हीं के दम पर श्रीलंका ने 17.1 ओवर में 169 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 8 विकेट से जीत दर्ज की। बताते चलें पाकिस्तान ने सीरीज 2-1 से जीती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार