22 जुलाई,(CRICKETNMORE)। शानदार फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

फखर ने पांचवें वनडे मैच में 83 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के के दम पर 85 रन की पारी खेली। इसके साथ ही इस सीरीज में उनके 500 रन पूरे हो गए। 

Advertisement

फखर पांच वनडे मैचों की सीरीज में 500 या उससे ज्यादा रन बाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। जिम्बाब्वे सीरीज में खेले गए पांच में उन्होंने नाबाद दोहरा शतक, एक शतक औऱ दो अर्धशतकों की बदौलत 257.50 की औसत से 515 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 210 रन रहा।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

इसके अलावा इस मुकाबले में फखर ने सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने यह सिर्फ 18 पारियों में यह कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड पांच बल्लेबाजों विवियन रिचर्ड्स, केविन पीटरसन, जॉनथन ट्रॉट,क्विंटन डी कॉक औऱ बाबर आजम नें 21 पारियों में एक हजार वनडे रन पूरे किए थे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार