10 नवंबर,(CRICKETNMORE)। फखर जमान के शानदार अर्धशतक और शाहीन अफरीदी की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने अबु धाबी में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। न्यूजीलैंड के 209 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 40.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाकर मैच जीत लिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को शुरुआत में झटका लगा और इमाम उल हक (16 रन) लॉकी फर्ग्यूसन की बाउंसर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद फखर जमान और बाबर आजम ने मिलकर पहले विकेट के लिए 155 रन जोड़े।

Advertisement

फखर ने 88 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 88 रन, वहीं बाबर ने 50 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। अंत में मोहम्मद हफीज ने नाबाद 27 रन की पारी खेलकर टीम को जीत की दहलीज पार पहुंचाय़ा।

न्यूजीलैंड के लिए फर्ग्यूसन ने तीन और ईश सोढ़ी ने एक विकेट हासिल किया। 

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 2019 रन बनाए। रॉस टेलर ने 120 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 86 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली। टीम के पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने 9 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा हसन अली ने 2, वहीं मोहम्मद हफीज और शादाब खान ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार