आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 24 अक्तूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का इंतज़ार पूरी दुनिया बड़ी बेसब्री के साथ कर रही है लेकिन इसी बीच स्टार स्पोर्ट्स हमेशा की तरह अपने मशहूर ऐड 'मौका मौका' के साथ वापस आ गया है।

Advertisement

इस ऐड को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और इस ऐड को देखने के बाद भारतीय फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार भी पाकिस्तान में होलसेल रेट पर टीवी फूटने वाले हैं। इस मज़ेदार में इस बार नया तड़का लगाने की कोशिश की गई है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Advertisement

इस नए ऐड में भी उसी पुराने पाकिस्तानी फैन को देखा जा सकता है जो इस बार दुबई के एक मॉल में टीवी खरीदने के लिए जाता है ताकि वो टीवी पर पाकिस्तान और भारत का मैच देख सके और पाकिस्तान की जीत का जश्न मना सके। पाकिस्तानी फैन की ये बात सुनकर टीवी शोरूम वाला उसे एक की बजाए दो टीवी दे देता है और कहता है कि 'Buy One Break One Free'  यानि मैच के बाद उसे टीवी तोड़ने के काम आएगा।

ये ऐड सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आ रहा है और फैंस इसे काफी शेयर कर रहे हैं। वहीं, अगर इस बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर की बात करें तो मुकाबला काफी मज़ेदार होने वाला है क्योंकि इस बार पाकिस्तान और भारत का सामना यूएई में हो रहा है और यूएई को पाकिस्तान का घर कहा जाता है ऐसे में भारत के लिए पाकिस्तान को हराना आसान नहीं रहने वाला है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार