शिखर धवन बेशक इस समय टी-20 टीम का हिस्सा नहीं हैं लेकिन इसके बावजूद धवन किसी ना किसी वजह के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं।इस बार धवन एक अलग वजह के चलते लाइमलाइट में आ चुके हैं और वो वजह है राजधानी दिल्ली की खराब हवा। जी हां, दिल्ली की खराब वायु गुणवत्ता ने यहां रहने वालों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर दी है और यही कारण है कि गब्बर ने भी सरकार और लोगों से एक खास अपील की है।

Advertisement

शिखर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिल्ली में हवा की गुणवत्ता देखकर बहुत दुख होता है। मैं सभी लोगों और सरकार से इसका समाधान खोजने और उस पर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील करता हूं। नागरिकों से अनुरोध करेंगे कि यदि संभव हो तो घर के अंदर रहें और वाहन साझा करें।' 

Advertisement

धवन के इस बयान के बाद कुछ लोगों ने उनकी हां में हां मिलाई लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने धवन के इस ट्वीट पर उन्हें घेर लिया। धवन को हाल ही में पंजाब किंग्स का कप्तान बनाया गया है और यही कारण है कि एक फैन ने उन पर निशाना साधते हुए उन्हें पराली पर बात करने के लिए कह दिया। इस फैन ने धवन के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'अपनी कौम को बोल कि पराली ना जलाएं तो फर्क आएगा। बाकी तो और कोई सोल्यूशन नहीं है फिर चाहे कितना भी इंडोर रह लें या वाहन शेयर कर ले।' 

आपको बता दें कि फिलहाल दिल्ली में वायु प्रदूषण बेहद ही गंभीर स्तिथि में पहुंच गया है और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार पहुंच गया है और इसे गंभीर श्रेणी में माना जाता है। इसी के चलते दिल्ली सरकार ने कई पाबंदियां भी लागू कर दी हैं और अपने सरकारी कर्मचारियों में से 50 प्रतिशत कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार