22 अक्टूबर। भारत का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से हथियाने का इरादा हकीकत से सिर्फ दो कदम की दूरी पर है। भारत ने तीसरे दिन सोमवार का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में आठ विकेट 132 रनों पर ही चटका दिए हैं।

Advertisement

भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी। इसके बाद तीसरे ही दिन दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर उसे फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बदल नहीं सकी और टीम लगातार विकेट खोती रही। वह अभी भी भारत से 203 रन पीछे है, जबकि भारत को जीत के लिए सिर्फ दो विकेट की दरकार है।

Advertisement

इस टेस्ट सीरीज में भले ही साउथ अफ्रीकी टीम के लिए यादगार लम्हें काफी कम आए लेकिन तीसरे टेस्ट मैच के दौरान क्विटंन डिकॉक के साथ एक ऐसी घटना घटी जो साउथ अफ्रीकी फैन्स और अफ्रीकी खिलाड़ियों को याद रहेगी।

आपको बता दें कि भारतीय पारी के दौरान एक भारतीय फैन सुरक्षा घेरा को तोड़कर मैदान के अंदर घुसा और डिकॉक के पैर को छूने की कोशिश करने लगा। उस भारतीय फैन ने डिकॉक के पैर छुए और साथ ही उनके गले मिलने की कोशिश करने लगा।

हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने फैन को पकड़कर मैदान से बाहर ले गए लेकिन उस फैन का चप्पल मैदान में ही छूट गया जिसे डिकॉक ने अपने हाथ में लेकर उस फैन की तरफ जाकर दिया।

डिकॉक के साथ हई इस घटना ने हर किसी का दिल जीत लिया। टेस्ट सीरीज के बाद साउथ अफ्रीकी टीम इस यादगार घटना को अपने साथ स्वदेस जरूर ले जाना पसंद करेगी। देखिए वीडियो

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार